शामली में पंसारियान स्थित अरबन पीएचसी पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में मरीज की जांच करती चिकित्स
शामली। जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों का आयोजन किया गया। आरोग्य मेलों में चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उपचार दिया। ज्यादातर मरीज वायरल बुखार, एलर्जी व खांसी के रहे।
मोहल्ला बरखंडी स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. दीपांशु ने मरीजों की जांच की। फार्मासिस्ट मनु शर्मा ने मरीजों का दवाओं का वितरण किया। इस दौरान पांच गर्भवती महिलाओं की जांच कर परामर्श दिया गया। आरोग्य मेले में 25 मरीज आए। मोहल्ला पंसारियान स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. सादिया सदफ ने मरीजों की जांच की। आरोग्य मेले में 55 मरीज पहुंचे, जिनमें 23 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। शुगर के चार, बुखार के चार, शुगर के चार, ब्लड प्रेशर के तीन, एलर्जी के छह, सांस के एक, गैस के दो और 12 अन्य रोगों के मरीज आए। चिकित्सकों ने मरीजों को मौसम में बीमारियों से बचाव के लिए ठंडी-खट्टी चीजों से परहेज करने और सावधानी बरतने की सलाह दी।