फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीट में प्रणव, वंशिका ने पाई सफलता

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा 2021 (नीट) के घोषित रिजल्ट में शहर के मोहल्ला गगन विहार निवासी प्रणव संगल ने ऑल इंडिया 1221वीं और सामान्य वर्ग में 772वीं रैंक प्राप्त की है। उधर, रेलपार निवासी वंशिका ने ऑल इंडिया काउंसिलिंग में 7977वीं रैंक व सामान्य वर्ग (ईडब्लूएस) में 1016 रैंक प्राप्त की है।
विज्ञापन

मूल रूप से कैराना क्षेत्र के गांव खुरगान निवासी उमेश संगल शामली के मोहल्ला गगन विहार में परिवार केे साथ रहते हैैं। उमेश किसान होने के साथ विजय चौक के निकट बैटरी-इनवर्टर की दुकान करते हैं। उनके छोटे बेटे प्रणव ने इसी साल सितंबर में नीट की प्रवेश परीक्षा दी थी। परीक्षा के घोषित रिजल्ट में प्रणव ने 720 में 675 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया में 1221वीं और अपने वर्ग सामान्य में 772वीं रैंक प्राप्त की है। छात्र की सफलता पर पिता उमेश, माता बबली समेत पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। प्रणव के बड़े भाई अनुराग बिल्लौर में बीटेक की पढ़ाई कर रहा है। प्रणव ने बताया कि उसने हाईस्कूल सेंट आरसी स्कूल से की थी। पिछले साल उसने इंटर की पढ़ाई दिल्ली से की। इंटर की पढ़ाई के साथ उसने नीट की तैयारी की और कोचिंग ली। उसने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व शिक्षकों को दिया है।
बताया कि बचपन से ही वह डॉक्टर बनकर देश व समाज की सेवा करना लक्ष्य रहा है। उधर, सेंट आरसी स्कूल में प्रणव की सफलता पर खुशी का माहौल रहा। प्रधानाचार्या मीनू संगल, डायरेक्टर भारत संगल ने प्रणव संगल को मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त की है। उधर, मोहल्ला रेलपार निवासी वंशिका पुत्री संदीप सिंघल ने नीट परीक्षा में 720 में 631 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया काउंसलिंग में 7977वीं रैंक व सामान्य वर्ग (ईडब्लूएस) में 1016 रैंक प्राप्त की है। वंशिका ने सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल से प्रारंभिक से लेकर माध्यमिक शिक्षा प्राप्त की है। उनके पिता संदीप सिंघल बिजनेसमैन हैं और माता सोनिया सिंघल गृहणी है।
विज्ञापन

वंशिका ने बताया कि उसने 12 से 14 घंटे रोज पढ़ाई की। दूसरे प्रयास में नीट की परीक्षा में अच्छे अंकों से सफलता प्राप्त की है। उसकी मम्मी ने डॉक्टर बनने के लिए प्रेरित किया था। उसने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। वंशिका का लक्ष्य डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना है। परिवार में एक तरफ जहां वंशिका की सफलता को लेकर खुशी है, वहीं कुछ दिन पहले छोटे भाई की बुखार मौत होने से परिवार में गम का माहौल भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें