फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस पर कारोबार, 90 करोड़ के पार

विज्ञापन
शामली गांधी चौक बाजार में लगी भीड - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। धनतेरस पर बाजार देर रात ग्राहकों से गुलजार रहे और जमकर खरीदारी हुई। किसी ने बाइक खरीदी तो किसी ने कार बुक की। बर्तन और इलेक्ट्रोनिक्स सामान भी खूब बिके। जेवर और चांदी के सिक्कों की भी खूब बिक्री हुई। रात तक बाजारों में खूब धन वर्षा हुई। पिछले सालों की तुलना में भी डेढ़ गुना बढ़ोतरी हुई। जिले भर में करीब 90 करोड़ के कारोबार का अनुमान है। मंगलवार को धनतेरस पर बाजारों में सुबह से ही ग्राहक पहुंचना शुरू हो गए थे। बर्तन, चांदी, सोने की ज्वैलरी, इलेक्ट्रोनिक्स, इलेक्ट्रिक, ऑटोमोबाइल्स, कपड़े, सजावटी सामान समेत सभी सामानों की लोगों ने जमकर खरीदारी की। जिससे दुकानदार भी काफी खुश दिखाई दिए। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए दुकानदारों ने उपहार और ऑफर भी दिए। बाजारों में भीड़ के चलते जाम के हालात रहे।
विज्ञापन

300 बाइक और 50 कार की हुई बिक्री
धनतेरस पर ऑटोमोबाइल्स सेक्टर में अच्छा कारोबार हुआ। जिले में 50 ट्रैक्टर, 300 बाइक, 200 स्कूटी, 20 इलेक्ट्रिक स्कूटी और 50 कारों की बिक्री हुई। कैराना रोड स्थित ऑटो एजेंसी के संचालक शरद तोमर ने बताया कि बीते साल कोरोना की वजह से चंद बाइकों की ही बिक्री हुई थी। इस बार 100 से अधिक बाइकों की बिक्री हुई। झिंझाना रोड स्थित ऑटो एजेंसी के संचालक पुष्पेंद्र शर्मा ने बताया कि उम्मीद के मुताबिक बाइकों की बिक्री हुई। कार शोरूम के संचालक प्रवीण कुमार ने बताया कि शाम तक उनके यहां 25 कारों की बिक्री हुई है। ऑटोमोबाइल कारोबारियों का कहना है कि धनतेरस से दीपावली के बीच करीब 25 करोड़ के कारोबार का अनुमान है। क्योंकि एक दिन में सभी वाहनों की डिलीवरी देना मुमकिन नहीं होता है।
इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में मची रही धूम
इलेक्ट्रानिक्स की दुकानों पर एलईडी, वाशिंग मशीन, फ्रिज और मोबाइल की सबसे अधिक बिक्री हुई। व्यापारी वैभव गर्ग और अंकुर गोयल का कहना है कि कोरोना महामारी के असर के चलते बाजार काफी सुस्त था। धनतेरस पर कारोबार अच्छा रहा है। व्यापारी सचिन देशवाल व मनोज पंवार ने बताया कि धनतेरस पर कारोबार अच्छा रहा है। जिले में करीब 20 करोड़ से अधिक के कारोबार का अनुमान है।
विज्ञापन

सराफा बाजार चमका
सराफा बाजार में सोने के जेवरात के अलावा चांदी के सिक्के, बर्तनों की जमकर खरीददारी हुई। महिलाएं और पुरुष ग्राहकों की सराफा की दुकानों पर भीड़ लगी रही। सराफा व्यापारी पवन सिंघल ने बताया कि धनतेरस पर पिछले सालों से इस बार डेढ़ गुना ज्यादा व्यापार रहा। चांदी के लक्ष्मी-गणेश के सिक्के और मूर्तियों की सबसे अधिक बिक्री हुई। जिले में करीब 20 करोड़ के कारोबार की उम्मीद है।
पांच करोड़ के बर्तनों का कारोबार
बर्तनों की दुकानों पर सबसे ज्यादा भीड़ के चलते आपाधापी मची रही। स्टील के बर्तनों के साथ तांबा, पीतल के बर्तनों की बिक्री हुई। मेटल की लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों की खूब बिक्री हुई। शहर में बर्तनों का थोक कारोबार है। मोटे अनुमान के तौर पर बर्तनों का करीब पांच करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ है।
इलेक्ट्रिक बाजार में भी खूब चमका
झालर, पाइप, लट्टू, स्ट्रिप आदि छाए रहे। केशव गोयल ने बताया कि घरों में सजावट के इलेक्ट्रिक सामान की अच्छी बिक्री हुई। व्यापारी संजय गोयल ने बताया कि एलईडी बल्ब, फैंसी लाइटें और झूमर की डिमांड है। उनका कहना है कि पिछले साल से इस बार बाजार अच्छा है।
झाडू की हुई खूब बिक्री
धनतेरस पर झाडू खरीदना शुभ माना जाता है। इस दिन झाडू़ खरीदने की परंपरा के चलते बांस और फूल की झाडू की खूब बिक्री हुई। कैराना रोड निवासी किरयाना व्यापारी सतीश कुमार ने बताया कि सामान्य दिनों में 25-30 झाडू बिकती हैं, लेकिन धनतेरस पर दोगुनी से भी अधिक झाडू बिकी।
धनतेरस पर बाजार अच्छा रहा है, कोरोना महामारी के चलते पिछले कई महीने से बाजार में मंदी छाई थी। धनतेरस के दिन शामली शहर समेत जिले के सभी कस्बों में 90 करोड़ से ज्यादा का कारोबार होने की उम्मीद है। - घनश्यामदास गर्ग, प्रदेश अध्यक्ष पउप्र संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल।
धनतेरस पर शामली में हुई बिक्री
जिले में कारोबार का अनुमानित आंकड़ा
ऑटोमोबाइल 25 करोड़
सराफा 20 करोड़
इलेक्ट्रॉनिक 20 करोड़
रेडिमेड 10 करोड़
बर्तन 5 करोड़
किराना 5 करोड़
अन्य 5 करोड़
-----------------------------------
दीपोत्सव का शुभारंभ
झिंझाना। दीपोत्सव पर्व का शुभारंभ धनतेरस पर हो गया। बाजार में अच्छी रौनक दिखाई दी। इस दौरान देहात व कस्बा वासियों ने जमकर खरीदारी की। घरों में देवताओं के वैद्य धनवंतरी की पूजा-अर्चना की , शाम को यम की पूजा करते हुए घर के बाहर आटे के दीप जलाए गए। दिन के समय बाहर देहात से आए एवं कस्बा वासियों ने बाजारों में अच्छी खरीदारी की। इस दौरान बाजारों में अच्छी रौनक दिखाई दी। बाजार में दुकानों को भी अच्छे तरीके से सजाया गया। - संवाद

शामली गांधी चौक बाजार में लगी भीड- फोटो : SHAMLI

शामली गांधी चौक बाजार में तैनात पुलिसकर्मी- फोटो : SHAMLI

शामली दीपावली धनतेरस पर झालर इल्कट्रोनिक्स के समान की खरिदारी करती महिलाएं- फोटो : SHAMLI

शामली में फ्रीज व कुलर की खरिदारी करते लोग- फोटो : SHAMLI

शामली में फ्रीज व कुलर की खरिदारी करते लोग- फोटो : SHAMLI

शामली में बर्तनो की खरिदारी करती महिलाएं- फोटो : SHAMLI

शामली गांधी चौक बाजार में बर्तनो की खरिदारी करते लोग- फोटो : SHAMLI

शामली दीपावली पर खरिदारी करती महिला- फोटो : SHAMLI

शामली दीपावली पर खरिदारी करती महिलाएं- फोटो : SHAMLI

शामली दीपावली पर खरिदारी करती महिलाएं- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें