फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की साढ़े चार साल की उपलिब्धयों किया गुणगान

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिवस पर बनत कस्बे में भाजपा पउप्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों का गुणगान किया। उन्होंने पंडित दीन दयाल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके याद किया।
विज्ञापन

शक्ति केंद्र आजाद नगर बूथ संयोजक रामपाल कश्यप और बूथ नंबर 102 के बूथ अध्यक्ष अनिल शर्मा को क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल पटका पहना कर सम्मानित किया। उन्होंने भाजपा सरकार की साढ़े चार वर्ष की उपलब्धियों का गुणगान किया। बनत मंडल में बूथ नंबर 16 शक्ति केंद्र और 85 बूथ सभी युवाओं को नमो एप डाउनलोड करवाई। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष गजेंद्र सिंह ने संचालन किया। मौके पर बनत नगर पंचायत के चेयरमैन राजीव कुमार, अनुज राणा, घनश्याम परचा, राजेंद्र मादलपुर, दिवाकर कश्यप, कपिल पंवार, विनीत बालियान, बादल गौतम, बिट्टू बूथ समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
उधर, मुंडेट रोड भाजपा कार्यालय पिछड़ा वर्ग मोर्चा की प्रथम कार्यसमिति की बैठक में अध्यक्ष जसवंत सैनी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा का परचम लहराएगा। मौके पर जिला पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष नीरज उपाध्याय की अध्यक्षता में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश मंत्री विजेंद्र कश्यप, विवेक नामदेव, अमित विश्वकर्मा, रूबी चौधरी, जिलाउपाध्यक्ष पंकज कश्यप, नरेद्र चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें