फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सक पर दो लाख से ज्यादा का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने महिला की शिकायत पर सुनवाई करते हुए चिकित्सक पर दो लाख से ज्यादा का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

सिंभालका निवासी शिक्षा देवी पत्नी विनोद कुमार ने प्रतिवाद दर्ज कराया था। जिसमें बताया था कि वर्ष 2018 में लाइफ केयर हॉस्पिटल में उन्होंने पेट में दर्द होने पर डॉ. सलीम जावेद को दिखाया था। जिन्होंने पित्त की थैली में पथरी बताकर ऑपरेशन की सलाह दी। उन्होंने ऑपरेशन करा लिया। इसके बाद भी उनके पेट में लगातार दर्द होने लगा। उन्होंने कई अन्य चिकित्सकों को दिखाया। पेट में इंफेक्शन हो गया है। जिसके इलाज में उनके हजारों रुपये खर्च हुए। पीड़िता ने आयोग से क्षतिपूर्ति की मांग की थी। जिस पर आयोग ने डॉ. पर दो लाख पांच हजार का अर्थदंड लगाया है। यह धनराशि 30 दिन में आयोग के खाते में जमा करानी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें