निबंध प्रतियोगिता में प्राची अव्वल
शामली। श्री जैन कन्या इंटर कालेज शामली में मिशन शक्ति अभियान के तहत निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्राची ने पहला स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा छात्राओं ने महिला सशक्तीकरण को लेकर नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया।
सरकार द्वारा नारी को सुरक्षित, सशक्त व स्वावलंबी बनाने हेतु चलाए जा रहे नारी शक्ति अभियान के तहत सोमवार को कालेज में निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। विषय महिला सशक्तीकरण बिना स्वावलंबन के नहीं है रखा गया। प्रधानाचार्या डॉ. रुचिता ढाका ने बताया कि निबंध प्रतियोगिता में प्राची ने पहला स्थान प्राप्त किया। मुस्कान सैनी द्वितीय और गरिमा सैनी तृतीय स्थान पर रही। छात्राओं ने महिला सशक्तीकरण से संबंधित नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। महिलाओं और बालिकाओं के साथ होने वाली घरेलू हिंसा, यौन हिंसा को दर्शाते हुए सभी को आपातकालीन सहायता हेतु हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।
नुक्कड़ नाटक में फिरदौस, सलीना, नरगिस, रूकैया, रेणु, कशिश, मनीषा व रिहा नाज आदि छात्राएं शामिल रही। प्रधानाचार्या डॉ. रुचिता ढाका ने पॉक्सो एक्ट, यौन हिंसा, सेफ अनसेफ टच, घरेलू हिंसा, महिलाओं का लैंगिंग उत्पीड़न आदि के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में इंदु शर्मा, ममता गर्ग, मोनिका बंसल, रूमा गर्ग और नुपुर आदि शिक्षिकाओं का सहयोग रहा।