फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विनय पंवार बने खाप के नए चौधरी

विज्ञापन
शामली क्षेत्र के गांव भैसवाल में चौधरी उदयवीर सिंह की रस्म तेहरवीं में विनय कुमार को पगड़ी बांधत? - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
विनय पंवार बने खाप के नए चौधरी
विज्ञापन

शामली। भैंसवाल गांव में खाप चौधरियों-थांबेदारों ने बत्तीसा खाप के चौधरी उदयवीर सिंह की तेरहवीं में उनके चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित करके याद किया। बत्तीसा खाप के नए चौधरी के रुप में विनय कुमार पंवार को खाप चौधरियों और थांबेदारों ने पगड़ी बांधकर जिम्मेदारी दी।
सोमवार को भैंसवाल गांव में बत्तीसा खाप के चौधरी उदयवीर सिंह की रस्म तेरहवीं के मौके पर सुबह आठ बजे यज्ञ हुआ। उदयवीर सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित करके याद किया। बत्तीसा खाप के मंत्री चौधरी राम स्वरूप ने पगड़ी के रुप में बत्तीसा खाप के थांबेदार चौधरी नरेश मालेंडी, हरेंद्र ताना, सत्येंद्र ऊन, चौधरी कर्ण सिंह सिलावर, थांबों की तरफ से बत्तीसा खाप के नए चौधरी विनय पंवार को पगड़ी पहनाई। भैंसवाल गांव के दूसरी बिरादरी के खाप के चौधरियों ने पगड़ी भेंट की। बतीसा खाप की ओर से बालियान खाप के चौधरी नरेश टिकैत के पुत्र गौरव टिकैत, गठवाला खाप के चौधरी राजेंद्र मलिक, सर्व खाप के मंत्री सुभाष बालियान, चौगामा खाप के चौधरी कृषि पाल सिंह, भभीसा खाप से सचिन भभीसा बुड़ियान, कालखंडे खाप से संजय कालखंडे, देशवाल खाप से सरनबीर देशवाल, अजीत राठी, चौधरी उपेंद्र, कुंडु खाप, अमित बेनिवाल खाप, उधम सिंह बावनी खाप, सुधीर तालियान, श्याम सिंह मलिक थांबा बहावड़ी, राम कुमार थांबा बामनौली, हरियाणा से हरियाणा ब्राह्मण सभा के प्रधान राजेंद्र शर्मा, रणधीर सिंह पन्नु खाप, राम स्वरूप बाराह खाप धनसौली, राजेंद्र प्रधान खटीक समाज हरियाणा के पगड़ी देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक, भारतीय किसान मजदूर यूनियन के अध्यक्ष राजवीर मुंडेट, सतपाल पहलवान, भाजपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हरवीर मलिक, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पवन तरार, प्रसन्न चौधरी, अशरफ़ अली, विकास पंवार, पूर्व मंत्री योग राज सिंह रामकुमार आदि ने आदि मौजूद रहे। संचालन यशपाल पंवार ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें