फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की तलाश में हत्यारोपी के घर पहुंची पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना (शामली)। शामली निवासी भजन गायक अजय पाठक परिवार की हत्या करने के आरोपी हिमांशु के घर पर पुलिस ने उस बाइक के बारे में छानबीन की, जिससे आरोपी पंजाबी कालोनी में पहुंचा था। आरोपी हिमांशु की मां ने बाइक के बारे में अनभिज्ञता जताई।
विज्ञापन

शामली की पंजाबी कालोनी में छह दिन पहले 30 दिसंबर की रात में भजन गायक अजय पाठक, उनकी पत्नी, बेटी और बेटे की हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड के बाद आरोपी हिमांशु निवासी गांव झाड़खेड़ी अजय पाठक की कार में उसके बेटे भागवत का शव ले गया था। कालोनी के लोगों ने और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में आरोपी 31 दिसंबर की सुबह कार ले जाता हुआ देखा गया। बताया गया है कि 31 दिसंबर को दोपहर हिमांशु अजय की कार को कहीं खड़ी करके बाइक द्वारा पंजाबी कालोनी में गया था और उनके परिजनों से भी मिला था। इस मामले में पुलिस हत्यारोपी हिमांशु को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर रविवार शाम कैराना पुलिस हत्यारोपी हिमांशु के घर गांव झाड़खेड़ी पहुंची। यहां पर पुलिस ने आरोपी की मां जगवती से बाइक के बारे में जानकारी ली लेकिन वह बाइक के बारे में कुछ नहीं बता सकी। इस मामले में कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी राम भवन सिंह ने बताया कि कैराना पुलिस आरोपी हिमांशु के घर झाड़खेड़ी में गई थी, लेकिन वहां पर बाइक नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें