फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दूसरी शादी रचा रहा था युवक, अचानक पहुंची पुलिस, गिरफ्तार होने पर खुल गया पूरा राज

Thu, 22 Sep 2022 05:37 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, शामली

सार

दूसरी शादी रचा रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। साले ने अपने जीजा की शिकायत की थी। जानिए पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली जनपद में थानाभवन क्षेत्र के कस्बा जलालाबाद में पहली पत्नी व दो बच्चों के होते हुए दूसरी शादी रचा रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। साले ने पुलिस से जीजा की शिकायत की थी।

विज्ञापन


थाना शाहपुर के गांव बसीकलां निवासी फैयाज पुत्र फैज मोहम्मद ने बताया कि उसकी बहन का निकाह करीब छह वर्ष पूर्व गांव हसनपुर लुहारी के मोहल्ला केले वाला निवासी आबाद पुत्र असगर से हुआ था। आरोप है कि शादी के करीब चार माह बाद से ही पति और उसके परिजनों ने उसकी बहन का दहेज को लेकर उत्पीड़न शुरू कर दिया था। उसकी बहन को जान से मारने का प्रयास भी किया। इस के संबंध में आरोपी पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व हत्या के प्रयास का मुकदमा न्यायालय में चल रहा है।

यह भी पढ़ें: Murder: 25 साल खातिरदारी की हमने और जमीन बुआ को.., ये कैसे होने देता, चाचा की हत्या की कहानी भतीजे की जुबानी
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित पक्ष को बुधवार को रिश्तेदारों के माध्यम से जानकारी मिली। उसका बहनोई जलालाबाद में किसी दूसरी महिला से निकाह कर रहा है। पीड़ित महिला ने अपने परिजनों के साथ मौके पर पहुंचकर शादी रुकवा दी। वहीं, पुलिस को देख आरोपी भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे हिरासत में ले लिया। वहीं, दूसरी महिला के परिजन मौके से भाग निकले। चौकी प्रभारी शिवराम सिंह ने बताया कि मामले की जांचकर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Suicide: मनचले के खौफ में विवाहिता ने की आत्महत्या, परिजनों ने अंतिम संस्कार से किया इनकार, पुलिस पर लगाए आरोप

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें