फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NIA व ATS की बड़ी कार्रवाई : शामली के कैराना से पीएफआई कार्यकर्ता को उठाया, पूछताछ जारी

Thu, 22 Sep 2022 12:48 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

कैराना में एनआईए और एटीएस की टीम ने संयुक्त छापेमारी करते हुए पीएफआई कार्यकर्ता को उठाया है। टीम उससे पूछताछ कर रही हैं। 
विज्ञापन
मौलाना साजिद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के शामली में NIA और ATS ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां  कैराना में एनआईए और एटीएस की टीम ने संयुक्त छापेमारी की है। पीएफआई के एक सदस्य को हिरासत में लिया गया है। टेरर फंडिंग व कैंप चलाने के मामले में पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Suicide: मनचले के खौफ में विवाहिता ने आत्महत्या, परिजनों ने अंतिम संस्कार से किया इनकार, पुलिस पर लगाए आरोप

पीएफआई के कई ठिकानों पर छापामारी की जा रही है। जानकारी के अनुसार NIA और ATS की संयुक्त टीमें गुरुवार को गांव मामोर से मौलाना साजिद को गिरफ्तार किया है। जो वर्तमान प्रधान का पति भी है। एनआईए और एटीएस की छापेमारी से कार्यकर्ताओं में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन


 मामौर गांव की प्रधान का पति मौलाना साजिद पीएफआई (पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया) का सदस्य बताया गया है। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया गया है। टेरर फंडिंग व कैंप चलाने के मामले में उससे पूछताछ की जा रही है। पीएफआई के कई अन्य ठिकानों पर छापामारी की जा रही है। 

विज्ञापन

बताया गया कि कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव मामौर से ही मौलाना साजिद की गई गिरफ्तारी है। मौलाना साजिद को 2019 में कैराना पुलिस ने पीएफआई के भड़काऊ पोस्टरों के साथ गिरफ्तार किया गया था। उसके खिलाफ कैराना थाने में मुकदमा भी दर्ज हुआ था।

 

एटीएस की छापेमार कार्रवाई से कार्यकर्ताओं में हलचल मच गई है, वहीं एएनआई और एटीएस की इस संयुक्त कार्रवाई की स्थानीय पुलिस को भी भनक नहीं लगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें