फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 घंटे तक देवेंद्र को तलाश करते रहे पुलिस और परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। भैंसवाल गांव में देवेंद्र को पुलिस और परिजन करीब 15 घंटे तक तलाश करते रहे। आरोपी बार-बार फोन करके परिजनों और पुलिस को गुमराह करता रहा। इस दौरान परिजन बदहवास हालत में थे। ग्रामीण भी उसकी तलाश में जुटे थे। परिजनों को देवेंद्र के साथ अनहोनी की आशंका सता रही थी। आरोपी की निशानदेही पर करीब 15 घंटे बाद उसका शव मिला तो परिजनों की आशंका सही साबित हुई। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

आरोपी ललित ने बृहस्पतिवार देर रात करीब 9 बजे देवेंद्र की चचेरी बहन नेहा के पास फोन कर 5 लाख की फिरौती की मांग की थी। जिसके बाद से ही परिजन देवेंद्र की तलाश में जुट गए थे। देर रात तक पुलिस के साथ उसे जंगल में तलाश किया गया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। आरोपी ललित रात में कई बार फोन करके उन्हें लगातार गुमराह करता रहा। शुक्रवार सुबह एक बार फिर तेजी से देवेंद्र की तलाश शुरू की गई। देवेंद्र के मिलने में जैसे-जैसे देरी होती जा रही थी, परिजनों की बेचैनी भी बढ़ रही थी। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे जब पुलिस के हत्थे आरोपी ललित चढ़ा तो उसकी निशानदेही पर देवेंद्र का शव कॉलेज के पीछे खेत से बरामद हुआ। शव देखते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
15 दिन पूर्व ही बना था दूसरी बेटी का पिता
देवेंद्र के परिवार में पत्नी अमरेश व दो बेटी दो वर्ष की दिया और आरोही हैं। आरोही का जन्म 15 दिन पूर्व ही हुआ है। जिसके बाद परिवार में खुशी का माहौल था। लेकिन देवेंद्र की हत्या के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मां सावित्री का भी रोते-रोते बुरा हाल हो गया। महिलाओं ने किसी तरह उन्हें संभाला। जबकि पत्नी अमरेश पुत्री के जन्म के बाद अभी तक बिस्तर पर ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें