फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-सरकार ढेवा समाज को जाति के प्रमाणपत्र जारी करके विकास की मुख्य धारा में जोड़े

विज्ञापन
शामली ब्लॉक रोड पर चिकित्सा कैंप में पहुंचीं डीएम। - फोटो : ?????
विज्ञापन
शामली। सरफरोशी संस्था की ओर से ब्लाक रोड ढेवा बस्ती में सरफोशी स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ करते हुए निर्भया कांड के आरोपियों को फांसी देने वाले पवन जल्लाद ने कहा कि आज ढेवा समाज की उपेक्षा की जा रही है। उनके अनुसूचित जाति प्रमाण नही दिए जा रहे है। यदि ढेवा समाज को जाति प्रमाण मिल जाए तो उन्हें समाज में आगे बढ़ने का मौका मिल जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को शहर के ब्लाक रोड ढेवा बस्ती में सरफरोशी संस्था की ओर से सरफरोशी स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ पवन जल्लाद ने किया। शिविर के उद्घाटन समारोह में ढेवा समाज के पवन कुमार जल्लाद ने कहा कि ढेवा समाज एक जुट हो कर अपना उत्थान करने में लग जाए। मौजूदा दौर में ढेवा समाज को अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र सरकार जारी कर दे, तो उनका समाज विकास की मुख्य धारा में आगे बढ़ सकता है। सरकार से ढेवा समाज को आरक्षण देने की भी मांग उठाई।
इस मौके पर ढेवा समाज के सरफरोशी प्रभारी संन्यासी विजय कुमार, धमेंद्र, राजेश कुमार, समिता, संगीता, रीटा मौजूद रही। डीएम जसजीत कौर ने स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण किया। मां सावित्री हस्पताल के डॉ. रितीनाथ शुक्ला, महिला चिकित्सक डॉ. नीलम शुक्ला, बच्चों के डाक्टर ऋषभ बंसल की ओर से शिविर की ओर से 240 मरीजो को अल्ट्रासांउड और ईसीजी की निशुल्क जांच करके दवाई वितरित की। सरफरोशी संस्था के निदेशक रेवती लाल, शिविर प्रभारी अश्वनी सिंह, फुरकान अली, राजन, राहुल शेरवाल, सहदेव, रोबिन और शादाब, रामकुमार, कल्याण सन्यासी, धर्मेंद्र कल्याण, भाजपा नेता घनश्याम पार्चा, बाबू राम, जयंत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें