फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेल के दाम सस्ते होने से किसान और आम लोगों को मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल व डीजल के दाम सस्ते कम करने से किसानों और आम आदमी को राहत मिली है। उनका कहना है कि तेल के दाम तेजी से बढ़ने के कारण काफी महंगा हो गया था। अब सरकार ने तेल के दाम कम कर दिए हैं, इससे राहत मिलेगी।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने पेट्रोल के दाम साढ़े नौ रुपये और डीजल के दाम सात रुपये कम किए हैं। जिले में शनिवार तक डीजल 97.06 रुपये और पेट्रोल के दाम 105.50 रुपये प्रति लीटर थे। रविवार को डीजल के दाम 89.99 रुपये और पेट्रोल के दाम 96.82 रुपये रहे। तेल के दाम कम होने पर लोग राहत महसूस कर रहे हैं। इस बारे में किसानों और आम लोगों से बातचीत की गई तो उनका कहना है कि महंगाई के दौर में सरकार ने तेल के दाम घटाकर लोगों को राहत देने का काम किया है। सरकार अगर पहले ही तेल के दामों को नियंत्रित रखने चाहिए थे।
करनाल रोड स्थित पंप पर डीजल लेने आए गांव बराला निवासी किसान सनव्वर ने कहा कि तेल के दाम काफी ज्यादा बढ़ गए थे, जिससे महंगाई बढ़ रही थी। उसने बताया कि पांच हजार रुपये में लगभग एक हजार लीटर डीजल मिल मिल रहा था। अब तेल के दाम कम होने पर पांच हजार रुपये में पांच हजार लीटर डीजल मिला है। तेल के दाम कम होने से राहत मिली है।
विज्ञापन

गांव खेड़ीकरमू किसान भूरा ने कहा कि सरकार जितनी तेजी से दाम बढ़ाएं उसी तरह कम किए हैं। तेल के दाम कम होने से लोगों को राहत मिली है। पंप पर बाइक में पेट्रोल लेने आए काकानगर निवासी महिपाल ने बताया कि पेट्रोल के दाम एक सौ रुपये के पार चल रहे थे। एक सौ रुपये में एक लीटर से कम पेट्रोल मिल रहा था। अब तेल के दाम कम होने से एक लीटर के करीब पेट्रोल मिलेगा। सरकार ने तेल के दाम कम कर आम आदमी को राहत दी है। बाइक सवार छात्र गांव पीरखेड़ा निवासी अजय ने कहा कि सरकार ने तेल के दाम कम करके अच्छा कदम उठाया है। इससे सभी वर्ग के लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें