फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहल्ला आलकला में लोगों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। कस्बे के मोहल्ला आलकला में पिछले कई वर्षों से मुख्य मार्ग पर घरों से निकलने वाले गंदे पानी के कारण हुए जलभराव से लोगों को निजात नहीं मिल पा रही है। सड़क पर पानी भरने के कारण राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को कस्बे के मोहल्ला आलकला के वार्ड नंबर-9 में हरिजन मंदिर के निकट लोगों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

लोगों का कहना था कि पिछले 6-7 साल से उनके मोहल्ले में जलभराव की समस्या बनी हुई हैं। घरों से निकलने वाले गंदे पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। नगर पालिका का बनाया गया नाला पुराना हो चुका है। उसकी साफ-सफाई भी नहीं कराई जाती। जिस कारण बारिश का पानी व घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़क के बीचोंबीच भरा हुआ है। वहीं जलभराव की जगह पर लगा एक सरकारी नल भी बंद पड़ा हुआ है। सड़क पर पानी गंदा पानी भरने के कारण स्कूलों में भी बच्चे नहीं जा पाते। इसके साथ ही मस्जिदों में नमाज पढ़ने के लिए नमाजियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं।
उन्होंने कई बार पालिका चेयरमैन व वार्ड सभासद से जलभराव की समस्या के समाधान की मांग की है, लेकिन उनको केवल कोरे आश्वासन ही मिले। जलभराव होने से मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। सभी मोहल्ले वासियों ने जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। मौके पर मंजूर हसन, फरमान, शाहिद, मोहम्मद साद, नवाब, अब्दुल लतीफ, दिलशाद, अनीस आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें