फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्लोगन प्रतियोगिता में आंचल ने रही प्रथम

विज्ञापन
शामली सत्यनारयण इन्टर कॉलेज में मतदाता जागरूकता अभियान के दोरान पोस्टर प्रतियोगिता में भाग लेत? - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विद्यालयों में छात्राओं ने मेहंदी लगाकर और स्लोगन प्रतियोगिता के माध्यम से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। स्लोगन प्रतियोगिता में आंचल ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

बुधवार को प्राथमिक विद्यालय नंबर-15 गुलशन नगर शामली में मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अलीमा, नबिया, इशिका, सुमन, शिवानी, मुस्कान और आंचल आदि छात्राओें ने मेहंदी लगाकर विभिन्न स्लोगनों के माध्यम से लोगों को मतदान करने की अपील की। प्रभारी प्रधानाध्यापक नीरज गोयल ने कहा कि लोकतंत्र के इस पर्व में सभी को अपने मत की ताकत का प्रयोग करना चाहिए।
अपील की कि वह युवा मतदाता जो 18 वर्ष के हो चुके हैं या एक जनवरी 2022 को 18 वर्ष के होने जा रहे हैं, मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य सम्मलित करवाएं, जिससे वे भविष्य में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। शिक्षा मित्र नाजिया सुल्तान का मतदाता जागरूकता मेहंदी अभियान में सहयोग रहा।
विज्ञापन

श्री सत्यनारायण इंटर कालेज शामली में स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य अनिल शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर आंचल, कक्षा 10, द्वितीय स्थान पर शताक्षी कक्षा-10 और तृतीय स्थान तनिष्का रूहेला, कक्षा-9 ने प्राप्त किया। संचालन अनिल कश्यप ने किया। मौके पर सतीश आत्रेय, घनश्याम सारस्वत, रामनाथ,लक्ष्मी गर्ग , छवि शर्मा , सुमन शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें