फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में बढ़े मरीज, 814 को मिला उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
- वायरल बुखार, जुकाम, खांसी और त्वचा रोगियों की संख्या रही ज्यादा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जिले में सभी 25 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस बार आरोग्य मेले में 814 मरीजों को उपचार मिला और 73 आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाए गए। मेले में वायरल, बुखार, जुकाम, खांसी और त्वचा रोग के मरीज ज्यादा रहे।
रविवार को जिले में सभी पीएचसी पर आयोजित आरोग्य मेले में 320 पुरुष, 397 महिला और 97 बच्चों समेत कुल 814 मरीजों को उपचार दिया गया। सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया कि गर्मी ज्यादा होने की वजह से वायरल बुखार, जुकाम, खांसी और त्वचा से संबंधित मरीज ज्यादा रहे हैं। कोई गंभीर बीमारी का मरीज नहीं आया। सबसे ज्यादा 57 मरीज बाबरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे, जबकि सबसे कम 23 मरीज गढ़ीपुख्ता पीएचसी पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया सभी पीएचसी पर आरोग्य मेले में 29 चिकित्सक और 101 पैरा मेडिकल स्टाफ की ड्यूटी रही। इस बार मरीज सबसे ज्यादा रहे। इस जून के महीने में मरीजों की स्थिति देखे तो पिछले रविवार 19 जून को 791 मरीज, 12 जून को 580 और उससे पहले पांच जून को 578 मरीज आरोग्य मेले में पहुंचे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें