फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत ट्रांसफार्मर पर टूटकर गिरा पेड़, लाइन क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत ट्रांसफार्मर पर टूटकर गिरा पेड़, लाइन क्षतिग्रस्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना। विद्युत ट्रांसफार्मर के जोड़े पर जामुन का पेड़ टूटकर गिर गया। इसके चलते ट्रांसफार्मर जमीन आ गिरा। इससे कॉलोनी की विद्युत सप्लाई बाधित हो गई।
रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे एलआईसी आफिस के बराबर में राजेंद्र कॉलोनी में विद्युत ट्रांसफार्मर के जोड़े के ऊपर जामुन का एक पेड़ टूटकर गिर गया। इसके बाद दो खंभों के ऊपर रखा विद्युत ट्रांसफार्मर खंभे सहित जमीन पर गिर गया। गनीमत रही कि इस दौरान आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। जिस कारण जनहानि होने से बच गई। वहीं, विद्युत ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए। इससे राजेंद्र कॉलोनी की विद्युत सप्लाई पूरी तरह बाधित हो गई। एसडीओ ओमप्रकाश बेदी के निर्देश पर संविदाकर्मियों ने पहुंचकर नए विद्युत खंभे लगाने का कार्य शुरू किया। अवर अभियंता राहुल कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर रखने के लिए नए विद्युत खंभे मंगवाए गए हैं। जल्द ही विद्युत सप्लाई चालू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें