फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: उदयपुर सिटी स्पेशल ट्रेन देरी से चलने से यात्री रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। उदयपुर सिटी स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन 47 मिनट देरी शामली रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इस कारण सवारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उधर होली के चलते रविवार को प्रोत्साहन योजना शुरू हो गई। हालांकि अभी बसों में सवारियां काफी कम रही।
विज्ञापन

उदयपुर सिटी स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन रविवार, मंगलवार, शुक्रवार को चलती है। शामली स्टेशन पर सुबह 4.53 बजे पर आने का समय तय है। रविवार को यह ट्रेन 47 मिनट देरी से शामली पहुंची। इस कारण यहां सवारियां परेशान रही। खासतौर पर इस ट्रेन से ऋषिकेश और हरिद्वार जाती हैं जो सुबह ही स्टेशन आ जातीं हैं लेकिन ट्रेन लेट होने से परेशानी उठानी पड़ती है।शामली रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर ने बताया कि उदयपुर सिटी स्पेशल ट्रेन देरी से चल रही है।
उधर होली के चलते रोडवेज मे प्रोत्साहन योजना शुरू हो गई। हालांकि रविवार को अवकाश और दूसरी और हरियाणा में नगर निगम के चुनाव के चलते हरियाणा के करनाल, पानीपत, रोहतक, यमुनानगर जिलों की ओर से सवारियां कम निकल पाई है। शामली डिपो के एआरएम प्रशांत कुमार का कहना है कि रमजान के चलते कम सवारियां यूपी रोडवेज की बसों में सफर कर रही है। रविवार को शामली डिपो की 41 बसों से चार लाख 70 हजार रुपये की आय हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें