बच्चों को विद्यालय भेजने के लिए अभिभावकों को किया प्रेरित
शामली। शहर के मोहल्ला दयानंद नगर में स्थित मलिन बस्ती में आउट ऑफ स्कूल बच्चों को विद्यालय भेजने के लिए बीएसए गीता वर्मा ने अभिभावकों को प्रेरित किया। इस दौरान छह बच्चों को प्राथमिक विद्यालय नंबर-सात में नामांकित कराया।
शुक्रवार को बीएसए गीता वर्मा शहर के मोहल्ला दयानंद नगर में स्थित मलिन बस्ती में पहुंचे। उनके साथ सामुदायिक सहभागिता बेसिक शिक्षा के जिला समन्वयक अमित कुमार भी मौजूद रहे। बीएसए ने मलिन बस्ती में घर-घर घूमकर छह से 14 साल के आयु वर्ग के आउट ऑफ स्कूल बच्चों को विद्यालय भेजने हेेतु अभिभावकों को प्रेरित किया। बीएसए ने बताया कि झुग्गी- झोपड़ी में रहने वाले छह बच्चों का प्राथमिक विद्यालय नंबर सात में नामांकन कराया गया। उन्होंने शिक्षकों को ऐसी बस्तियों का सर्वे कर आउट ऑफ स्कूल बच्चों का नामांकन अपने विद्यालय में कराने के निर्देश दिए। संवाद