शामली। बेसिक शिक्षा विभाग परिषदीय स्कूलों में पीटीएम पर जोर दे रहा है। हर स्कूलों में यह बैठक नियमित कराई जानी है। जलपान का खर्च भी विभाग की ओर से स्कूलों को भेज दिया गया है। इस बैठक में विद्यार्थी का परीक्षाफल भी अभिभावकों को दिखाया जाएगा। जिससे वह अपने बच्चे का शिक्षा स्तर जान सकें और बच्चे पर ध्यान दें सके।
परिषदीय स्कूलों में अर्ध वार्षिक परीक्षा हो चुकी है और अब परिणाम कभी भी घोषित हो सकते है। नए विभागीय आदेश के मुताबिक इस परीक्षा का परिणाम अभिभावकों को पीटीएम में दिखाया जाएगा। जनपद में बेसिक शिक्षा विभाग के 596 स्कूलों का संचालन है, जिसमें लगभग 80 हजार बच्चे नामांकित हैं। मौजूदा सत्र में अर्ध वार्षिक परीक्षा अक्तूबर में पूरी हो चुकी है। परीक्षा का परिणाम घोषित कर विद्यार्थियों के अभिभावक को शिक्षक अभिभावक को शिक्षक अभिभावक बैठक में बच्चों की कापियां दिखाई जाएगी, जिससे अभिभावक अपने बच्चे का शैक्षिक स्तर जान सकें।
बेसिक शिक्षा अधिकारी लता राठौर ने बताया कि पीटीएम के लिए प्रत्येक स्कूल को 250 रुपये भेजे जा चुके हैं। इस बैठक में बच्चों को छमाही परीक्षा का परिणाम अभिभावकों को बताने व विद्यार्थियों की कापी दिखाने के निर्देश सभी स्कूलों को दिए जा चुके हैं। इसका उद्देश्य यह है कि विद्यार्थी के पटन पाठन पर सिर्फ शिक्षक ही नहीं अभिभावक भी ध्यान दें सकें।ी