फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पानीपत हाईवे... 20 मीटर में दो कट, आए दिन हो रहे हादसे

Sat, 29 Mar 2025 12:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। कोतवाली के सामने पानीपत खटीमा राजमार्ग पर डिवाइडर में कुछ ही दूरी पर दो कट बने हैं। यहां से छह सडकें जुडी हैं। लेकिन छह में से एक भी सड़क पर ब्रेकर नहीं होने के कारण वाहनों की गति पर लगाम नहीं होती। इस कारण यहां आए दिन हादसे हो रहे हैं। जिस कारण लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

नगर में कोतवाली के सामने पानीपत हाईवे पर डिवाइडर में केवल 20 मीटर की दूरी पर ही दो कट हैं। इन कटों पर शामली रोड, पानीपत रोड, मायापुर रोड, मोहल्ला गुंबद जाने वाली सडक के अलावा कस्बे के आलकला मोहल्ले और लाल कुंए की ओर जाने वाली सड़क निकलती हैं यह एक दूसरे को क्रास करती है। डिवाइडर कट से वाहन चालक अपने रास्ते पर जाते हैं, लेकिन यहां पर वाहन की गति को नियन्त्रित करने के लिए एक भी ब्रेकर नही बना है।
जिस कारण पानीपत से शामली जाने वाले वाहन तेज गति से आते हैं और सडक क्रास करने वाले छोटे वाहनों से भिड़ जाते हैं। आसपास के लोगों ने कई बार यहां पर ब्रेकर बनवाने की मांग की लेकिन सडक यातायात सुरक्षा के बावजूद भी यहां सुरक्षा के उपाय तक नही किए गए।भ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें