फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: तेंदुए के दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत, तलाश में जुटी वन विभाग की टीम, जल्द किया जाएगा रेस्क्यू

Thu, 06 Jun 2024 05:41 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली

सार

Shamli News : शामली के एक गांव में तेंदुआ के दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। वन विभाग की टीम तेंदुए की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
तेंदुए से गांव में दहशत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली में झिंझाना क्षेत्र के गांव चौतरा में तेंदुए के दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए ने तालाब में पानी पिया और पास के खेत में घुस गया। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए की तलाश में कांबिंग की और उसे पकड़ने के लिए पिंजरा मौके पर लगा दिया है। वन विभाग की टीम ड्रोन की मदद से भी तेंदुए की तलाश कर रही है। ग्रामीणों ने गांव में अनाउंस कराया है। बृहस्पतिवार को दोपहर क्षेत्र के गांव चौतरा में तेंदुए के दिखने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों के अनुसार तेंदए को दीन मोहम्मद और नवाब अली के मकान के पास बने तालाब में पानी पीकर इलियास के गन्ने के खेत में घुसते हुए देखा गया। 

विज्ञापन


तेंदुए के देखने के बाद ग्रामीणों ने गांव में अनाउंसमेंट कराकर सभी ग्रामीणों को तेंदुए की सूचना देकर सचेत किया। ग्रामीणों की सूचना पर ग्रामीणों ने पुलिस और वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम चौतरा के जंगल में पहुंच कर तेंदुए की तलाश की और गन्ने के खेत के निकट तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया। इसमें पुलिस और ग्रामीणों भी मदद ली जा रही है। 

वहीं, तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम ड्रोन का भी इस्तेमाल कर रही है। शाम तक तेंदुए का कुछ पता नहीं चल सका है। उधर, जिले में इससे पहले कांधला और चौसाना क्षेत्र में तेंदुए के दिखाई देने का मामला सामने आया था।

यह भी पढ़ें: दलित राजनीति का नया आगाज: बसपा की जमानत जब्त, चंद्रशेखर ने रचा इतिहास, पढ़िए क्या है जीत का बड़ा राज
विज्ञापन

इन्होंने कहा...
चौतरा गांव में ग्रामीणों ने तेंदुए की सूचना दी है। टीम तेंदुए को तलाश कर रही है। जल्द ही उसे रेस्क्यू किया जाएगा। - राजेश कुमार, क्षेत्रीय वन अधिकारी

यह भी पढ़ें: Video: 'राम' की जीत पर BJP नेता ने खोया होश, SP को धमकाया, बोले- औकात में रहो, अब भी सरकार हमारी है
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें