फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: नील गाय को गोली मारने की सूचना से मची अफरातफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
-सोशल मीडिया पर वायरल हुई खबर, कुत्तों ने किया था नील गाय को घायल
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊन। गांव खेड़ा भाऊ में नील गाय को गोली मारने की सूचना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया। सूचना पाते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। जांच में सामने आया कि कुत्तों के हमले के कारण नील गाय की मौत हुई है। बाद में नील गाय के शव को दफना दिया गया।
विज्ञापन

रविवार शाम खेड़ा भाऊ के एक युवक ने खुद को गोरक्षक बताते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की। इसमें उसने नील गाय को घायल अवस्था में होना बताते हुए कहा कि उसको गोली मारी गई है। वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई। इसके बाद वन विभाग की टीम और पशु चिकित्सक गांव में पहुंचे। चिकित्सक ने उपचार शुरू किया, लेकिन उसकी मौत हो गई। ऊन चौकी प्रभारी ने बताया कि नील गाय को कुत्तों ने घायल किया था, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं गोली मारकर हत्या करने की बात गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें