फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोल लगाने का विरोध, संविदा कर्मी से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला (शामली)। विद्युत पोल को खड़ा करने को लेकर हुए विवाद में ग्रामीणों ने संविदा कर्मचारी के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। पीड़ित के साथ विद्युत निगम के कर्मचारियों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को गांव इस्लामपुर घसौली निवासी राहुल ने बताया कि वह विद्युत निगम में संविदा कर्मी है। गांव में जर्जर तारों को बदलने का कार्य किया जा रहा है। पोल की अधिक दूरी होने के कारण रास्ते में एक अन्य स्थान पर उसके द्वारा पोल लगाया जा रहा था। जिसका गांव निवासी के कुछ व्यक्तियों ने विरोध किया। ग्रामीणों के विवाद के चलते मामले की सूचना जेई को दी गई। जिसके बाद उन्होंने विरोध कर रहे युवक और अन्य ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया । आरोप है कि कुछ देर के बाद उक्त लोगों ने संविदाकर्मी के साथ गाली गलौज और मारपीट शुरू कर दी। मामले की सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन वहां पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने अपने साथियों के साथ थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें