फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

45 में चार शिकायतों का मौके पर निस्तारण

विज्ञापन
कैराना तहसील दिवस में शिकायत सुनते डीएम और एसपी। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
कैराना (शामली)। डीएम व एसपी की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में अवैध कब्जों और जमीनी विवाद से संबधित कुल 45 शिकायतें आई, जिनमें केवल चार शिकायतों का मौके पर निस्तारण हो सका। बाकी शिकायतों को एक सप्ताह में निस्तारण के लिए विभागीय अधिकारियों को प्रेषित कर दी गई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अखिलेश कुमार की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान आबिद निवासी भूरा ने कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत की। अनुभव स्वामी निवासी कंडेला और जयचंद निवासी ऐरटी ने चकरोड पर अवैध कब्जे की। शहजाद निवासी कैराना ने शौचालय के गेट के आगे ठेली खड़ी होने की शिकायत की। आत्माराम निवासी कैराना ने देव स्थानों की भूमि पर अवैध कब्जे की, मांगेराम निवासी कंडेला ने खैल के मैदान पर लाइटें लगवाए जाने की मांग की। नरेश सैनी निवासी कांधला ने मोहल्ला खैल में पुलिस चौकी बनवाए जाने की मांग की। इस दौरान कुल 45 शिकायतें आईं, जिनमें चार शिकायतों का निस्तारण कराया गया। इस अवसर पर एसपी अजय कुमार पांडेय, एसडीएम डॉ अमित पाल शर्मा, सीओ प्रदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें