फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा दल कार्यकर्ताओं ने ममता बनर्जी का पुतला फूंका

विज्ञापन
थानाभवन बंगाल की सीएम का पुतला फूंकते युवादल के लोग - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
थानाभवन (शामली)। पश्चिम बंगाल में हुई आरएसएस कार्यकर्ता और उसके परिवार की हत्या के विरोध में दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर युवा दल के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंका।
विज्ञापन

अनिवेश पुंडीर ने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार ऐसा जघन्य अपराध करने वाले लोगों को बढ़ावा दे रही है। ऐसी सरकार को भी तुरंत बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लागू करना चाहिए। अगर ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई ना हो तो पूरे देश में अराजकता का माहौल फैल जाएगा। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने कस्बे की पानी की टंकी से चलकर मुख्य मार्गों से होते हुए एक बाइक रैली निकाली। पुतला फूंकने के बाद सभी कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचे और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन चौकी प्रभारी को देकर परिश्म बंगाल में राष्ट्रपति शासन की मांग की। साथ ही दोषियों को फांसी की सजा दिलाने की भी मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में राजू राणा, अजय शर्मा, अनु राणा, भारत, सोनू शर्मा, राहुल सैनी, कन्हैया राणा, अभिषेक ठाकुर, रजनीश राणा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें