फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव प्रचार में अंतिम दिन प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। विधानसभा चुनाव के प्रचार के अंतिम दिन मंगलवार को प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी। सुबह से लेकर शाम तक चुनाव प्रचार में प्रत्याशियों ने जमकर मेहनत की। मतदाताओं के बीच अपनी ताकत और वर्चस्व दिखाने के उद्देश्य से दिनभर शहरों और गांवों के प्रमुख स्थानों पर पहुंचकर प्रत्याशियों ने चोरी छिपे जुलूस निकाले और पैदल मार्च कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। देरशाम चुनाव प्रचार बंद होने के बाद भी कई प्रत्याशी और समर्थक मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील करते देखे गए।
विज्ञापन

कई प्रत्याशियों ने रोड शो के जरिए आचार संहिता का मजाक बनाकर रख दिया। मतदाताओं के बीच रैलियां और चुनाव प्रचार कौतूहल का विषय बना रहा। एक के बाद एक प्रत्याशियों के घर पहुंचने से मतदाता भी खासे परेशान दिखे। कई प्रत्याशी तो खेतों पर काम रहे मतदाताओं के पास पहुंच गए और उनसे अपने पक्ष में मतदान करने का वादा लिया। कई प्रत्याशियों ने चोरी-छिपे मतदाताओं को कई तरह के प्रलोभन देकर खूब रिझाने की कोशिश की। दावतों का दौर भी खूब चला।
रातभर चला मनाने का दौर
विधानसभा चुनाव में फतह के लिए प्रत्याशी हर नुस्खा आजमा रहे हैं। खुले में प्रचार थमने के बाद गुपचुप संपर्क गांवों में चलता रहा। शाम होने के बाद अब तक रूठे चल रहे मतदाताओं को मनाने के लिए दावेदार खास लोगों के साथ ऐसे मतदाताओं के पास पहुंचे, उनको मनाने के ही संभव उपाय किए। जीत के लिए ऐसे लोगों के पैर भी छुए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें