3750 किशोरों को लगा पहली डोज का टीका
शामली। 15 से 18 साल के किशोरों को कोरोनारोधी वैक्सीन का पहली डोज का टीका लक्ष्य के नजदीक पहुंच गया है। जिले में 3750 और किशोरों को पहली डोज का टीका लगा है। इसे मिलाकर अब 97.75 किशोरों को टीके की पहली डोज लग चुकी है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि मंगलवार को 15 से 18 साल के किशोरों को 61 बूथ पर टीकाकरण किया। 6100 किशोरों को टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया था। 3750 किशोरों को टीके की पहली डोज लगी है। 95970 के लक्ष्य के सापेक्ष 93807 को टीका लग चुका है जो 97.75 प्रतिशत है। 1302 किशोरों को टीके की दूसरी डोज लगी है। अब तक 5306 किशोरों को दूसरी डोज लगी है। 18 साल से अधिक आयु वर्ग में 1431 लोगों को पहली डोज और 1025 को दूसरी डोज का टीका लगा है। इसके अलावा 132 लोगों को सतर्कता डोज लगी है।