फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संचारी रोग नियंत्रण में दायित्वों का निर्वहन करें अधिकारी: डीएम

विज्ञापन
शामली कलक्ट्रेट सभागार में बैठक में मौजूद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। डीएम जसजीत कौर ने कहा कि संचारी रोगों के नियंत्रण अभियान में सभी विभागों के अधिकारी अपने दायित्यों का निर्वहन करें। उन्होंने अधिकारियों से माइक्रोप्लान तैयार कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को आयोजित अंतरविभागीय अधिकारियों की बैठक में डीएम ने कहा कि एक से 31 जुलाई तक संचारी रोग नियंत्रण माह अभियान और 16 से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा। इस माह में बरसात होने से संचारी रोग मलेरिया, फाइलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, दिमागी बुखार आदि होने का खतरा रहता है। इसकी रोकथाम और नियंत्रण के लिए सभी विभागों के अधिकारी सफाई रखने और लोगों को जागरूक करने के लिए कार्य करें। उन्हें जो जिम्मेदारी दी जाए, उसका पूरी तरह से निर्वहन करें। डीएम ने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों में एक है। इसलिए सभी अधिकारी में इसमें रुचि लेते हुए अभियान को सफल बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. विनय कुमार ने बताया कि बैठक में स्वास्थ्य विभाग, नगर निकाय, पंचायती राज, ग्राम विकास, पशुपालन, बाल विकास एवं पुष्टाहार, शिक्षा, दिव्यांगजन एवं सशक्तीकरण, कृषि एवं सिंचाई समेत 11 विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। सभी को अपने स्तर से सफाई रखने और लोगों को संचारी रोगों से बचाव के लिए जागरू करने के निर्देश दिए। बैठक में सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल, जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. सफल कुमार, नोडल अधिकारी डॉ. जाहिद अली त्यागी, डीपीएम आशुतोष श्रीवास्तव, महामारी रोग विशेषज्ञ डॉ. शाइस्ता नाज, एसीएमओ डॉ. सुशील कुमार, डॉ. राजकुमार सागर, सभी सीएचसी के चिकित्साधीक्षक, वीबीडी कंसलटेंट राजेश कुमारी, डॉ. महिमा, एलए अवधेश वाडेकर, जिला कार्यक्रम अधिकारी, नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी और पंचायत विभाग के अधिकारी समेत जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें