फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय पोषण माह में दायित्वों का निर्वहन करें अधिकारी: डीएम

विज्ञापन
शामली कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेती डीएम जसजीत कौर - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
राष्ट्रीय पोषण माह में दायित्वों का निर्वहन करें अधिकारी: डीएम
विज्ञापन

शामली। डीएम जसजीत कौर ने राष्ट्रीय पोषण माह के तहत चलने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए सप्ताहवार चलने वाले सभी कार्यक्रमों का संचालन किया जाए।
बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम ने अधिकारियों की बैठक में कहा कि एक सितंबर से 30 सितंबर तक राष्ट्रीय पोषण माह में होने वाली गतिविधियों और कार्यक्रमों को विभिन्न विभागों के अधिकारी संयुक्त रूप से संचालन करें। अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन कर अभियान को सफल बनाएं। इसमें किसी तरह की कोई शिथिलता न बरती जाए। जिला कार्यक्रम अधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव ने डीएम को अवगत कराया कि राष्ट्रीय पोषण माह के तहत सप्ताहवार संयुक्त विभागों के माध्यम से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाने की तैयारी की गई है। प्रथम सप्ताह में आंगनबाड़ी केंद्रों, स्कूलों, पंचायत व अन्य सरकारी भवनों के खाली भूमि पर पोषण वाटिका विकसित करने हेतु पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। द्वितीय सप्ताह में पोषण हेतु योग और आयुष कार्यक्रम के तहत गर्भवती महिलाओं, बच्चों और किशोरी के लिए योगा सेशन आयोजित होंगे। तीसरे सप्ताह में पुष्टाहार का वितरण और चौथे सप्ताह में ब्लॉक वार सैम-मैम यानि कुपोषित और अतिकुपोषित बच्चों का चिह्नीकरण कर चिकित्सकीय सहायता और पुष्टाहार का वितरण किया जाएगा। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी प्रमोद कुमार, सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल, प्रभागीय वन अधिकारी, डीआईओएस सरदार सिंह, बीएसए गीता वर्मा आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुखार में चिकित्सक की सलाह से कराएं उपचार
शामली। सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने जिले के सभी निजी चिकित्सकों से अनुरोध किया है कि पीड़ितों को सही उपचार कराने के लिए प्रेरित करें। सीएमओ ने कहा कि बुखार से पीड़ित रोगियों को डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया, कोविड- 19 आदि की जांच हेतु मरीजों को निकट के सीएचसी व पीएचसी पर जांच कराने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने जनपदवासियों से भी अनुरोध किया कि किसी भी बुखार से पीड़ित व्यक्ति किसी चिकित्सक परामर्श के बिना स्वयं कोई दवाई का सेवन ना करें। डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया, कोविड-19 आदि की जांच कराएं।

शामली कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में भाग लेते अधिकारी- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें