फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी अस्पताल में दो नर्स की जबरन उगाही की वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन (शामली)। सरकारी अस्पताल में प्रसव के बाद महिला के परिजनों से इनाम के रूप में नर्सों ने अवैध उगाही की। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। इसमें दो सरकारी नर्स परिजनों से इनाम के रूप में 11 सौ रुपये की मांग करते हुए उनसे जबरदस्ती पैसे लेती हुई दिख रही हैं।
विज्ञापन

थानाभवन क्षेत्र के गांव भैसानी निवासी मुनव्वर ने बृहस्पतिवार को थानाभवन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शाम के समय करीब 6 बजे अपनी पत्नी जैनब को प्रसव पीड़ा होने के बाद भर्ती कराया था। महिला ने पुत्र को जन्म दिया। बताया जा रहा है कि नर्स प्रसव से पहले ही परिजनों से पैसे की मांग कर रही थी, लेकिन परिजनों ने मना कर दिया था। बेटा होने के बाद ड्यूटी पर तैनात नर्स कविता व फरहाना ने इनाम को लेकर 1100 रुपये की मांग की। जब परिजनों ने इतने पैसे देने से इनकार किया तो दबाव बनाया गया। इलाज में लापरवाही के लिए धमकी दी गई। जिसके बाद परिजनों ने सरकारी कर्मचारियों को इनाम के तौर पर 500 रुपये दे दिए, लेकिन दोनों महिला कर्मचारियों ने 500 रुपये वापस परिजनों के मुंह पर फेंक दिए। बाद में 750 रुपये दिए गए, लेकिन इन पैसों को भी महिला कर्मचारियों ने परिजनों के मुंह पर दे मारे। जिसके बाद परिजनों ने जैसे-तैसे बमुश्किल 1000 रुपये देकर अपना पीछा छुड़ाया।
लेकिन इस दौरान पूरे प्रकरण का परिजनों ने गोपनीय रूप से मोबाइल से वीडियो बना लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही है। अस्पताल में मौजूद दो सरकारी महिला कर्मचारी खुलेआम पैसे की उगाही करती नजर आ रही हैं। सूत्रों की माने तो सरकारी अस्पताल में प्रसव के लिए भर्ती महिलाओं के परिजनों से जमकर उगाही होती है। इस मामले में डीएम ने संज्ञान लेते हुए सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल को जांच के लिए आदेश दिए हैं। डीएम जसजीत कौर का कहना है कि वीडियो संज्ञान में आया है। वीडियो में कौन दिखाई दे रहे हैं, इसकी जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें