शामली। पेराई सत्र के दौरान शहर को जाम से मुक्त रखने के लिए शामली चीनी मिल ने पांच शिफ्टों में भारी वाहनों से गन्ना तुलाई की व्यवस्था लागू की है। भैंसा बोगी के किसानों को शिफ्टों से मुक्त किया गया है।
अपर दोआब चीनी मिल के चीफ आपरेटिंग आफिसर आरबी खोखर, वरिष्ठ महाप्रबंधक गन्ना एंव प्रशासन कुलदीप पिलानिया, जिला गन्ना अधिकारी विजयबहादुर सिंह, शामली गन्ना समिति के सचिव मुकेश राठी की ओर जारी व्यवस्था में भारी वाहनों की सुविधा के लिए गन्ने की शिफ्टों के अनुसार गन्ने की तुलाई की व्यवस्था की गई है। इस व्यवस्था में बोगी द्वारा गन्ना लाने वाले किसानों को शिफ्टों से मुक्त रखा गया है।
रात्रि दो बजे से लेकर छह बजे तक सात गांवों के किसानों को शामिल किया गया है। सुबह छह बजे से लेकर दस बजे तक 27 गांवों को शामिल किया गया है। सुबह दस बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक 38 गांवों को शामिल किया गया है। दोपहर दो बजे से लेकर शाम छह बजे तक 24 गांवों और शाम छह बजे से लेकर रात्रि दस बजे तक 26 गांवों को शामिल किया गया। इस व्यवस्था में बोगी द्वारा गन्ना आपूर्ति करने वाले किसानों को शिफ्ट से मुक्त किया गया है।