फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब दवाएं भी देंगी महंगाई का झटका

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के मूल्य में बढ़ोतरी के बाद महंगाई का एक और झटका लोगों को लगने वाला है। है। एक अप्रैल से 800 आवश्यक दवाओं की कीमतों में 10.7 फीसदी की बढ़ोतरी होने वाली है। इनमें बुखार की बुनियादी दवा पेरासीटामॉल भी शामिल है। राष्ट्रीय दवा मूल्य निर्धारक प्राधिकरण (एनपीपीए) ने इन दवाओं के थोक मूल्य सूचकांक में बदलाव को मंजूरी दी है। इसका मतलब है कि एक अप्रैल से करीब 800 आवश्यक दवाओं की कीमतें बढ़ जाएंगी। ये वो दवाएं हैं, जो अधिकांश आम बीमारियों के इलाज के काम आती हैं।
विज्ञापन

ये दवा होंगी महंगी
एक अप्रैल से बुखार, संक्रमण, हृदय रोग, उच्च रक्तचाप, चर्म रोग व खून की कमी जैसे रोगों के उपचार के काम आने वाली दवाएं महंगी हो जाएंगी। इन दवाओं के ड्रग्स जैसे पेरासीटामॉल, फेनोबार्बिटोन, फिनाइटोइन सोडियम, एजिथ्रोमाइसिन, सिप्रोफ्लोक्सासिन हाइड्रोक्लोराइड और मेट्रोनिडाजोल शामिल हैं।
महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। अब दवाईयों के दाम भी करीब 10 फीसदी बढ़ाए जा रहे हैं। मुझे शुगर की बीमारी है। जिसके चलते रोजाना दवाई लेनी पड़ती है। विनोद गोयल, विश्वकर्मा नगर।
विज्ञापन

मैं काफी समय से ब्लड प्रेशर का मरीज हूं। हार्ट का ऑपरेशन भी हो चुका है। रोजाना दवाई लेनी पड़ती है। सरकार को महंगाई कम करने की दिशा में कदम उठाना चाहिए। विजय मलिक, खेड़ी
बीमारी में दवा लेना सभी की मजबूरी है। सरकार को गरीब लोगों के बारे में भी सोचना चाहिए। पहले ही आम आदमी की कमर महंगाई ने तोड़ रखी है।- प्रदीप शर्मा, काका नगर।
सरकार के नियंत्रण में अब दवाईयों के दाम पर सरकार का नियंत्रण नहीं रह गया है। दवा कंपनियों की मनमानी के चलते दाम आए दिन बढ़ते रहते हैं। शामली में करीब 800 मेडिकल स्टोर हैं। जिन पर प्रतिदिन करीब 24 लाख का कारोबार होता है। देवराज मलिक, अध्यक्ष, शामली केमिस्ट एसोसिएशन।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें