किसान विकास कुमार ने बताया कि एक बीघा बंद गोभी को उगाने में दस हजार रुपए का खर्च आया है। लेकिन अब फसल पर ट्रैक्टर ही चलाना पड़ रहा है। क्योंकि दाम उम्मीदों से भी नीचे आ गए हैं।
बोले किसान
इस बार बंद गोभी के दाम अच्छे मिलने की उम्मीद थी। लेकिन जिस समय फसल खेत में तैयार हुई उस समय अचानक दाम काफी गिर गए। जिससे इस बार काफी नुकसान हुआ है।-शुभम कुमार
एक बीघा बंद गोभी लगाने में दस हजार रुपए की लागत आई है। उन्होंने चार बीघा गोभी लगाई है। लेकिन फिलहाल गोभी का कोई खरीदार नहीं मिल रहा है, जिससे नुकसान हो रहा है।-रकम सिंह
जिस समय फसल शुरू हुई उस समय दाम ठीक थे। लेकिन अब जब फसल बीच में पहुंच रही है। दाम काफी नीचे आ गए हैं, मंडी तक ले जाने का भी किराया भी नहीं निकल पा रहा।-सोनू कुमार
उन्होंने अभी तक फसल नहीं काटी है। क्योंकि दाम बहुत कम है उम्मीद यही है कि जल्द बंद गोभी के दाम थोड़े बहुत बढ़ जाएं। जिससे कि फसल की लागत तो पूरी हो जाए। -संदीप कुमार।