फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में जांच पड़ताल कर लौट गई एनआईए और आईबी की टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। थानाभवन थानाक्षेत्र में तीन दिन पहले अनिल उर्फ पिंटू को विदेशी एके 47 रायफल और 1300 कारतूसों के साथ गिरफ्तार होने के मामले में आई जांच एजेंसियां लौट गई है। जांच एजेंसियों ने इस मामले से जुड़े सभी बिंदुओं पर गहनता से जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

थानाभवन पुलिस ने सोमवार रात को जिला मुजफ्फरनगर के थाना भौराकलां क्षेत्र के गांव सदरुद्दीन नगर उर्फ माजरा निवासी अनिल उर्फ पिंटू को कादरगढ़ चौकी पर चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया था। उसकी गाड़ी से विदेशी एके 47 रायफल और अलग-अलग बोर के 1300 कारतूस बरामद किए थे। दो लोग गाड़ी से उतरकर मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने दावा किया था कि गिरफ्तार अनिल उर्फ पिंटू ने बरामद रायफल व कारतूसों के बारे में बताया था कि उसने कुख्यात संजीव जीवा द्वारा अपने गुर्गों के माध्यम से 11 लाख रुपये में उपलब्ध कराए गए थे। विदेशी रायफल बरामद होने पर लखनऊ से एनआईए की टीम और मेरठ से आईबी की टीम पहुंची थी। दोनों टीमों ने इस मामले की गहनता से छानबीन की और पुलिस अधिकारियों से जानकारी जुटाई। इसके बाद दोनों टीमों ने अपने स्तर से भी इस मामले की छानबीन की। एसएसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि एनआईए और आईबी की टीमें इस मामले में जांच पड़ताल कर लौट गई है।
फरार आरोपियों की तलाश में दबिश
थानाभवन पुलिस द्वारा तीन दिन पहले घेराबंदी कर अनिल उर्फ पिंटू को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि दो लोग गाड़ी से उतरकर फरार हो गए थे। एसएसपी ने उनकी गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगा रखी है। तीनों टीमें मौके से भागे दोनों लोगों की तलाश में जुटी है, लेकिन अभी वे पकड़ में नहीं आ सके।
विज्ञापन

रिमांड के लिए साक्ष्यों सहित आधार तैयार कर रही पुलिस
विदेशी एके 47 व 1300 कारतूस बरामद होने के मामले में पुलिस गहनता से पूछताछ के लिए आरोपियों को रिमांड पर लेने के लिए साक्ष्य संकलित कर दस्तावेज के साथ आधार तैयार करने में जुटी है। पुलिस इस मामले में गिरफ्तार अनिल उर्फ पिंटू के अलावा जेल में बंद जिन लोगों के नाम सामने आए हैं, उनका भी रिमांड लेने की तैयारी कर रही है। उससे पहले मजबूत आधार तैयार कर रही है, जिसके आधार पर रिमांड स्वीकृत हो सके। माना जा रहा है कि पुलिस जल्द ही कोर्ट में रिमांड के लिए अर्जी दाखिल करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें