फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधान परिषद का शाम पांच बजे हुआ चुनाव का प्रचार समाप्त

विज्ञापन
शामली सभागर में आयोजित बैठक में भाग लेते अधिकारी - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। विधान परिषद के 9 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए बृहस्पतिवार की शाम पांच बजे तक चुनाव प्रचार खत्म हो गया। शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष से दोपहर बारह बजे से पांच पोलिंग पार्टियां मतदेय स्थलों के लिए रवाना होगी। शनिवार को सुबह आठ बजे से लेकर शाम चार बजे तक विधान परिषद का मतदान होगा। 9 अप्रैल के विधान परिषद के मतदान के लिए 897 मतदाताओं में से 133 को सहायक दिए गए हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने पोलिंग पार्टियों, सेक्टर मजिस्ट्रेट और माइक्रो आर्ब्जवर की बैठक लेकर मतपेटी का प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के दौरान सीडीओ ने कहा कि मतदान पार्टियां मतदेय स्थल पर पहुंचकर सुबह आठ बजे मतदान के लिए मतपेटियों की तैयारी करेगी। उन्होंने कहा कि नेत्रहीन, अशक्त, निरक्षर मतदाता को एक-एक सहायक दिया जाएगा। किसी मतदाता को सहायक नहीं बनाया जाएगा। 18 वर्ष से अधिक आयु होना आवश्यक है। मतदाता और सहायकों को घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर करना होगा। पीठासीन अधिकारियों को टेंडर वोट और चलेंज वोट के बारे में बताया। एक व्यक्ति एक प्रत्याशी का सहायक बन सकता है। मतदाता बैंगनी रंग के पेन से प्रथम वरीयता के आधार पर अपना वोट दे सकेंगे। बैठक में उप निदेशक कृषि शिवकुमार केसरी, जिला कार्यक्रम अधिकारी संतोष श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। जिला निर्वाचन कार्यालय के प्रभारी व एडीओ वेदपाल सिंह ने बताया कि विधानपरिषद मतदान के लिए 133 सहायक डीएम जसजीत कौर की अनुमति से दिए गए हैं।

शामली कलक्ट्रेट सभागार में एमएलसी चुनाव के मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण देते सीडीओ शंभूनाथ तिव?- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें