फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेताजी के वफादारों को इनाम का इंतजार

Mon, 02 Jan 2017 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
शामली। समाजवादी पार्टी की बागडोर अखिलेश यादव के हाथ में आ चुकी है। शामली जिले में भी कई नेता उनके वफादार रहे हैं। ताजा घटनाक्रम में भी इन नेताओं ने खुलकर अखिलेश यादव का समर्थन किया। जाहिर है कि आने वाले समय में इन नेताओं का वजूद पार्टी में बढ़ जाएगा।
विज्ञापन


बीते दिनों जब मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने पार्टी से निष्कासित किया, तो कैराना से सपा विधायक नाहिद हसन और उत्तर प्रदेश योजना आयोग के सदस्य डॉ. सुधीर पंवार ने खुलकर उनका समर्थन किया था। विधायक नाहिद हसन ने तो यहां तक कह दिया था कि हम तन, मन और धन से पूरी तरह सीएम के साथ हैं और रहेंगे।

यदि पार्टी मुझे भी निष्कासित करती है, तो कोई गम नहीं होगा। वहीं, उत्तर प्रदेश योजना आयोग के सदस्य डॉ. सुधीर पंवार लखनऊ में प्रोफेसर हैं तथा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से करीबी बनाए हुए हैं। वह थानाभवन सीट से सपा के टिकट पर चुनाव भी लड़ना चाहते हैं। बेशक अभी तक थानाभवन सीट से पार्टी ने किरणपाल कश्यप को प्रत्याशी घोषित किया हुआ है, लेकिन अब बदले हुए समीकरणों में जिस तरह से पार्टी की कमान अखिलेश यादव के हाथ में आई है।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि सुधीर पंवार को भी उसका फायदा मिलेगा। हालांकि अखिलेश यादव और शिवपाल यादव की ओर से जारी की गई दोनों ही सूचियों में थानाभवन सीट से किरणपाल कश्यप का नाम शामिल था। वहीं, शामली सीट से प्रत्याशी मनीष चौहान भी युवा होने के नाते अखिलेश यादव की टीम में शामिल हो गए हैं। इनका नाम भी दोनों ही सूची में शामिल रखा गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें