फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नववर्ष के स्वागत में जश्न, झूमे शहरवासी

Mon, 02 Jan 2017 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
cultrual - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। जिले में लोग रविवार को नए साल के जश्न में डूबे रहे, कई स्थानों पर यज्ञ, सत्संग और रंगारंग कार्यक्रम  आयोजित किए गए। लोगों ने एक-दूसरे को नए साल की बधाईयां दीं। 
विज्ञापन


नए साल के आगमन पर शहर के सभी रेस्तरां, होटलों को सजाया गया। मध्य रात्रि तक जमकर नए साल का जश्न मनाया गया। देेर रात्रि तक लोग इन आयोजनों में थिरकते रहे। रविवार सुबह दस बजे श्री हनुमान धाम पर शामली केमिस्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में हवन किया गया। इस मौके पर शामली केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवराज सिंह मलिक, महासचिव संजीव कुमार ने सभी को नए साल की शुभकामनाएं दीं। हवन में सोमेश मित्तल, मुकेश तेवतिया, अनिल भार्गव, महेश चंद गर्ग, अरविंद  संगल, प्रदीप शर्मा, राजकुमार मलिक, अशोक बालियान, आशीष, सुनील, राजेंद्र, विपुल आदि रहे। 

श्रीहनुमान धाम प्रबंधक समिति के तत्वावधान में नए साल के उपलक्ष्य में शामली के कथा व्यास अरविंद दृष्टा जी महाराज, हनुमान के प्रधान सलील द्विवेदी, महामंत्री राजकुमार मित्तल ने गरीब, असहाय लोगों और साधु संतों को कंबल वितरण किए गए। पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल, पूर्व सभासद राजीव मलिक, महेश गोयल, ओमप्रकाश शर्मा, साधुराम शर्मा, रमेश धीमान, बिजेंद्र गौतम, बाल किशन सैनी, लाल सिंह लचक,  मुकेश मैनेजर, अमित प्रजापति, संदीप नामदेव आदि रहे। 
विज्ञापन


शहर के माजरा रोड कृष्णा गार्डन में निरंकारी सत्संग आयोजित किया गया। सहारनपुर से आए ज्ञान प्रचारक महात्मा गुलशन ने कहा कि प्रत्येक जीव को खुश और शांत रहने का एक ही सूत्र है,  निरंकार प्रभु परमात्मा को एक मानना होगा।     इस मौके पर निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी महाराज का स्मरण कर उनके सिद्धांतों को जीवन में अपनाने पर जोर दिया गया। ममतामई   निरंकारी राजमाता को भी जन्मदिवस पर याद किया गया। जिला संयोजक हरीश चंद नरूला, संचालक   महावीर सिंह, विजय, नमन, वीना, राजकुमार सिंह, सीमा, सोनिया, माया, लता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें