झिंझाना(। बधाई मांगने के लिए किन्नरों के दो पक्षों में चल रहे सीमा विवाद में पुलिस ने समझौता करा दिया। चौसाना में किन्नर रीना और सोनिया पक्ष में काफी समय से बधाई मांगने के लिए क्षेत्र का विवाद चल रहा है।
पूर्व में कई बार मारपीट तक हो चुकी हैं, जिसमें चौसाना चौकी पुलिस ने भी समझौता कराने का प्रयास किया था, लेकिन मामला निपट नहीं सका। मंगलवार को दोनों पक्ष के किन्नर झिंझाना थाने पहुंचे और एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाए। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि दोनों पक्षों को समझा दिया गया है। बुधवार को लिखित समझौता कराया जाएगा। इसके बाद भी यदि कोई पक्ष विवाद करता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।