फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र : किसानों ने खरीदे ट्रैक्टर

Wed, 14 Oct 2026 12:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शहर के झिंझाना रोड ​स्थित ट्रैक्टर एजेंसी पर ट्रैक्टर खरीदते किसान। संवाद - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
शामली। शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन दोपहिया वाहनों के साथ ही चार पहिया वाहन और ट्रैक्टर लेने के लिए एजेंसियों पर किसानों व ग्राहकों की भीड़ रही। किसी ने आखिरी नवरात्र के लिए बुकिंग कराई तो किसी ने बाइक व ट्रैक्टर की खरीदारी की।
विज्ञापन

शहर के झिंझाना रोड स्थित ट्रैक्टर एजेंसी संचालक अमन निर्वाल ने बताया कि किसानों ने 11 ट्रैक्टर खरीदे। किसानों को साथ में विशेष उपहार भी दिए गए। झिंझाना रोड स्थित बाइक एजेंसी पर मैनेजर तुषार संगल ने बताया कि तीनों शोरूम से 100 से अधिक वाहनों की डिलीवरी हुई और 50 वाहनों की बुकिंग की गई।
दिल्ली रोड एजेंसी पर अंकुर कुमार ने बताया कि लगभग 50 बाइक की डिलीवरी हुई और नई 25 की बुकिंग की गई। इसी रोड पर एजेंसी संचालक अजय अग्रवाल ने बताया कि उनके शोरूम से 55 वाहनों की डिलीवरी हुई और 50 की बुकिंग की गई। इनमें इलेक्ट्रिक स्कूटर आईक्यूब की 20 यूनिट शामिल हैं।
विज्ञापन

कैराना रोड बुलेट एजेंसी पर आकांक्षा अग्रवाल ने बताया कि शोरूम से 30 बुलेट बाइक की बिक्री हुई। डायरेक्टर शरद पाल ने बताया कि उनके शोरूम से 40 बाइक बिकी और 25 वाहनों की बुकिंग हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें