इनामी सत्यम के नाम से सोशल मीडिया पर शेयर की गई पोस्ट। सोशल मीडिया
शामली। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में वांछित एक लाख रुपये के इनामी सत्यम के नाम से सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली गई है। इसमें लिखा है लाला, जितना सुन सको कान से, उतना ही बोलो जुबान से।
इसके अलावा एक पोस्ट में बयान को लेकर बहस की बात लिखी गई, जिसमें राजनीतिक दलों के नेता भी नजर आ रहे हैं। वहीं, एक अन्य पोस्ट में सत्यम के नाम से बेटियों को नवरात्र की शुभकामनाएं दी गईं। पुलिस पोस्ट करने वालों की तलाश में जुट गई है। उधर, पुलिस ने सत्यम कादियान और आर्यन संधू की तलाश में करनाल में दबिश दी, लेकिन दोनों हाथ नहीं आए। पुलिस भोलू की तलाश में भी जुटी हुई है।
एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सत्यम के नाम से सोशल मीडिया पर आईडी बनाकर पोस्ट साझा करने वाले की पहचान की जा रही है। मामले की जांच कराई जा रही है। हत्याकांड में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस प्रयास कर रही है।