फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: टिकैत बोले- मतगणना में धांधली हुई तो खराब हो जाएगा माहौल, कहा- हालात बिगड़ने पर शासन-प्रशासन होगा जिम्मेदार

Tue, 08 Mar 2022 12:24 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, शामली

सार

टिकैत ने कहा कि अगर मतगणना में कोई गड़बड़ी हुई तो माहौल खराब हो जाएगा। उन्होंने कहा कि 10 मार्च को सभी को अपनी वोट की निगरानी करनी है।
विज्ञापन
प्रेस वार्ता करते नरेश टिकैत। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बालियान खाप के चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि 10 मार्च को सभी को अपनी वोट की निगरानी करनी है। यह देखना है कि जिसको वोट दी थी, उसे मिली है या नहीं। किसी भी तरह की धांधलेबाजी से हालात बिगड़ते हैं, तो इसके लिए शासन-प्रशासन जिम्मेदार होगा। मतगणना पूरी निष्पक्षता से होनी चाहिए नरेश टिकैत और जिले के खाप चौधरियों ने सोमवार को एमएसके रोड स्थित फार्म हाउस में पत्रकारों से बातचीत की। 

विज्ञापन


इस दौरान नरेश टिकैत ने कहा कि कुछ माह पूर्व हुए पंचायत चुनाव में भाजपा का सत्ता का दुरुपयोग पूरी दुनिया ने देखा था। विधानसभा चुनाव की मतगणना के दिन भी धांधलेबाजी हो सकती है। पंचायत चुनाव में जनता खामोश थी, लेकिन अब विधानसभा चुनाव में ऐसा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आह्वान किया कि मतगणना के दिन सभी लोग एकजुट रहें। कानून के दायरे में रहकर धांधलेबाजी का पुरजोर विरोध करें। 

उन्होंने कहा कि विजय जुलूस से भी परहेज करें। धारा 144 को लेकर नरेश टिकैत ने कहा कि प्रशासन धारा 288 भी लागू कर दे तो उससे कोई फर्क नहीं पड़ता। किसान ट्रैक्टर पर अपनी वोट की निगरानी के लिए आएंगे। हमारा मकसद शांति व्यवस्था को खराब करना नहीं है। लेकिन लोग एकजुट होंगे तो प्रशासन पर दबाव रहेगा कि वह निष्पक्ष मतगणना कराएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा किसान और मजदूर विरोधी रही है। जिसके चलते किसानों को एकजुट होना पड़ता है। इस सरकार की गलत नीतियों के चलते ही किसानों 13 माह तक आंदोलन करना पड़ा। जिसमें 750 किसान शहीद हो गए। इस सरकार को किसानों की शहादत से कोई फर्क नहीं पड़ा। हम भगवान से प्रार्थना करेंगे कि सरकार को सद्बुद्घि दे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी : डीजल महंगा होने की अफवाह से मचा हड़कंप, पेट्रोल पंपों पर लगी किसानों की भीड़, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन


खाप चौधरियों ने कहा बड़ी संख्या में आएंगे किसान
प्रेस वार्ता में गठवाला खाप के थांबेदार श्याम सिंह बहावड़ी ने कहा कि शामली और मुजफ्फरनगर में ही नहीं पूरे प्रदेश में किसान और आम आदमी मतगणना स्थल पर पहुंचेंगे। किसी भी तरह की धांधली नहीं होने देंगे। इस मौके पर ठाकुर वीर सिंह, बाबा रविंद्र, बाबा महिपाल, बाबा सतवीर सिंह, बाबा शौकेंद्र, विरेंद्र लाटियान, संजय कालखंडे, चौधरी नरेंद्र, किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सवित मलिक, भाकियू के जिलाध्यक्ष कपिल खाटियान समेत बड़ी संख्या में भाकियू पदाधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: दर्दनाक हादसा: इकलौते बेटे की मौत से मचा कोहराम, एक साल पहले हुई थी शादी, मां-पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल, पिता सदमे में

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें