फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद की शामली जिले में बढ़ी चुनौती, सहारनपुर में मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। विधानसभा चुनाव में कैराना लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद प्रदीप चौधरी की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी थी। शामली जनपद की तीनों विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशियों की हार होने से चुनौतियां बढ़ी है, जबकि सहारनपुर जनपद की दोनों विधानसभा सीट पर कमल खिलने से सांसद को राहत मिली है।
विज्ञापन

कैराना लोकसभा क्षेत्र में शामली जिले की शामली, कैराना और थानाभवन विधानसभा क्षेत्र और सहारनपुर जिले के नकुड़ व गंगोह विधानसभा क्षेत्र आते हैं। कैराना क्षेत्र से भाजपा सांसद प्रदीप चौधरी भी विधानसभा चुनाव में प्रतिष्ठा का सवाल बनाकर भाजपा प्रत्याशियों को जिताने के लिए जी तोड़ कोशिश में जुटे थे। भाजपा हाईकमान ने भी उन्हें भाजपा प्रत्याशियों को जिताने की जिम्मेदारी दी थी। ऐसे में उनकी प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी हुई थी।
बृहस्पतिवार को हुई मतगणना के बाद घोषित नतीजों में शामली जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों को हार का मुंह देखना पड़ा। जबकि सहारनपुर जिले की गंगोह व नकुड़ विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशियों की जीत हुई है। सांसद प्रदीप चौधरी मूल रूप से गंगोह के निवासी है। गंगोह व नकुड़ सीट से प्रदीप चौधरी पूर्व में विधायक भी रह चुके हैं। अपने गृह जनपद सहारनपुर की दोनों विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशियों की जीत होने पर उन्हें राहत मिली है, लेकिन शामली जिले की तीनों विधानसभा सीट पर हार होने से उनकी चुनौतियां बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें