फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली: सड़क पर पटक-पटककर मोटर मैकेनिक की हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

Fri, 10 Sep 2021 09:11 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शामली।

सार

 युवक की हत्या की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक व आरोपी पक्ष अलग-अलग वर्ग के होने के कारण दोनों पक्षों के बीच तनाव बन गया। एसपी सुकीर्ति माधव ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के कस्बा बनत में बृहस्पतिवार देर शाम को मेन बस स्टैंड पर पूर्व में हुए विवाद की रंजिश में आठ युवकों ने मोटर मैकेनिक का काम करने वाले 24 वर्षीय युवक की सड़क पर पटक-पटककर हत्या कर दी। आरोपियों ने युवक पर लाठी डंडों से लोहे की रॉड से भी वार किए। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक व आरोपी अलग-अलग वर्ग के होने के कारण दोनों पक्षों में तनाव बना है। परिजनों की तरफ से आठ आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


कस्बा बनत के मोहल्ला प्रेमनगर निवासी समीर (24) झिंझाना रोड पर स्थित मोटर एजेंसी पर मैकेनिक का काम करता था। रोज की तरफ बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे वह बस में सवार होकर घर लौट रहा था। जब वह बनत में मेन स्टैंड पर बस से उतरा तो वहां पर पहले से खड़े युवकों से उसका हाथ टच हो गया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद आरोपियों ने समीर को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने समीर को सड़क पर पटकना शुरू कर दिया। इसके साथ ही लाठी डंडों व लोहे की रॉड से वार कर गंभीर घायल कर दिया। 

सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे तो आरोपी मौके से फरार हो गए। परिजन घायल युवक को लेकर थाना आदर्श मंडी पहुंचे। इसके बाद उसे सीएचसी शामली में भर्ती कराया। गंभीर हालत के चलते युवक को जिला अस्पताल मुजफ्फरनगर रेफर कर दिया। मुजफ्फरनगर अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। युवक की हत्या की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक व आरोपी पक्ष अलग-अलग वर्ग के होने के कारण दोनों पक्षों के बीच तनाव बन गया। 
विज्ञापन


एसपी सुकीर्ति माधव ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। मृतक के ताऊ आदिल की तरफ से कस्बे के वतनराज, वरदान, अक्षय, राज, आशीष, लक्की, चिंटू उर्फ आयुष राणा और भोन्दा के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई।

एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि आरोपियों के साथ समीर का पूर्व में भी विवाद हुआ था। इसे लेकर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और जमीन पर पटक दिया, जिसमें युवक को गंभीर चोट आई। सीएचसी से हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में युवक की मौत हो गई। इस घटना के मुख्य आरोपी वरदान को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य फरार सात आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें