शामली। मां दुर्गा के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की गई। लोगों ने व्रत रखकर मां से मनोकामनाएं मांगीं। मंदिरों और घरों में मां के जयकारे गूंजे। इसके अलावा शाम को भी मंदिरों में भजन कीर्तन हुए।
रविवार को श्री दुर्गा मंडप में छठे दिन मां कात्यायनी की विशेष पूजा-अर्चना की गई। इस मौके पर श्री दुर्गा सप्तशती पाठ के तहत मां दुर्गा स्वरूप कात्यायनी की कथा पढ़कर सुनाई गई। श्री दुर्गा चालीसा, श्री दुर्गा स्त्रोत और आरती उतारी गई। वहीं घर परिवार की सुख-सम़ृद्धि की मनोकामना मांगी। दोपहर के बाद घरों और मंदिरों में मां दुर्गा के भजन प्रस्तुत कर गुणगान किया गया। पुरानी सब्जी मंडी और करनाल रोड मां पर शाकंभरी देवी, पानीपत रोड गुलजारी वाला शिव मंदिर, हनुमान धाम, बलभद्र मंदिर, रेलपार मां दुर्गा शिव मंदिर, टंकी रोड मां वैष्णो देवी भैरव मंदिर में खूब भीड़ रही।