फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे से निकले लाखों डाक कांवड़ियां

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। महाशिवरात्रि पर पूरे दिन हाईवे से लाखों डाक कांवड़ियां अपनी मंजिल की ओर बम बोले का जयघोष करते हुए निकले। डाक कांवड़ वाहनों पर हर हर महादेव के जयघोष और डीजे पर भजन गूंजते रहे।
विज्ञापन

मंगलवार को हरिद्वार से हरियाणा की ओर शिवभक्त कांवड़ियों के आवागमन में बढ़ोतरी होनी शुरू हो गई थी। बुधवार के दिन और पूरी रात समूचे कांवड़ मार्ग पर बोल बम बम का जयघोष जारी रहा। बृहस्पतिवार को कांवड़ियों का शहर में आगमन शाम जारी रहा। पिछले तीन दिन में हरिद्वार से मुजफ्फरनगर, शामली होकर पानीपत, करनाल, असंध, सोनीपत, जींद रोहतक, सिरसा, हिसार, भिवानी आदि जिलों के लाखों के शिवभक्त हरियाणा की ओर डाक कांवड़ियां गुजरे हैं।। पिछले साल की अपेक्षा इस साल डाक कांवड़ वाहन और बाइक पर कांवड़ियों का क्रेज बढ़ा रहा।
मध्य रात्रि जाम में फंसे रहे श्रद्धालु
हरिद्वार कुंभ 2021 का महाशिवरात्रि का पहला शाही स्नान के लिए बुधवार की मध्य रात्रि बरला-छपार, पुरकाजी में वाहनों का कई घंटे का जाम लगा रहा। पुरकाजी की भूराहेड़ी चेक पोस्ट पर हरिद्वार जाने वाले हल्के को लक्सर की ओर निकालना शुरू कर दिया। जो छोटे वाहन रुड़की तक इधर- उधर से बचकर निकल गए। उन वाहनों को रुड़की शहर में पुलिस ने अंदर जाने रोक दिया। शामली से हरिद्वार तक आठ घंटे श्रद्धालुओं को जाने में लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें