फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: 22 घंटे बाद खुले बाजार, धरना खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। गांधी चौक बाजार में दुकानों के मालिकाना हक को लेकर चल रहे विवाद को लेकर दर्ज मुकदमे में भाजपा के जिला मंत्री विवेक प्रेमी की गिरफ्तारी के विरोध में दूसरे दिन दोपहर तक बाजार बंद रहे। पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान भी व्यापारियों के धरने पर आकर बैठ गए। प्रशासन से वार्ता के बाद निष्पक्ष जांच के आश्वासन पर 22 घंटे बाद धरना समाप्त कर बाजार खोला गया।
विज्ञापन

पुलिस ने मंगलवार दोपहर को विवेक को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद शाम चार बजे शहर के बाजार बंद कर व्यापारियों ने शिव चौक पर धरना शुरू कर दिया था। महिलाएं भी विरोध में उतर गईं थी। बुधवार सुबह से ही शहर के बाजार बंद रहे। व्यापारियों का शिव चौक पर धरना जारी रहा।
धरने में व्यापारी नेता धनश्याम दास गर्ग, अंकित गोयल आदि दर्जनों व्यापारी बैठे थे। पूर्व केंद्रीय मंंत्री संजीव बालियान भी व्यापारियों के समर्थन में धरने पर आकर बैठ गए। व्यापारियों ने पुलिस के खिलाफ भी खूब नारेबाजी की। बाद में धरनारत व्यापारियों की पांच सदस्यीय गठित समिति के सदस्य जिलाधिकारी अरविंद चौहान, एसपी रामसेवक गौतम से मिलने सिटी ग्रीन मंडप में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। अधिकारियों ने विवेक पर दर्ज मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दुकानदारों को परेशान नहीं करने, कोर्ट के आदेश पर ही आगे की कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद शाम चार बजे व्यापारियों ने धरना खत्म किया।ब
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें