शामली। कोरोना काल के डेढ़ साल बाद दिल्ली-सहारनपुर रेलवे खंड पर जनता एक्सप्रेस और दिल्ली-हरिद्वार समेत बंद पड़ी ट्रेनों के संचालन की उम्मीद फिर से जग गई है। लंबी प्रतीक्षा के बाद आखिर उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल में ट्रेनों के संचालन कार्यक्रम जारी कर दिया है। ट्रेनों का संचालन जारी होने के बाद दिल्ली-सहारनपुर रेलवे मार्ग पर दस-दस ट्रेनों के अप डाउन की संभावना बढ़ गई है।
कोरोना की पहली लहर आने से पहले 22 मार्च 2020 में दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर सभी 24 ट्रेनों का अप और डाउन का संचालन बंद कर दिया गया था। कोरोना की पहली और दूसरी लहर खत्म होने के बाद चंद ट्रेनों का संचालन हो रहा है। दिल्ली-हरिद्वार, जनता एक्सप्रेस समेत कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का संचालन डेढ़ साल से बंद चल रहा है। जिससे दिल्ली, सहारनपुर और हरिद्वार जाने में सवारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
उत्तर रेलवे के यातायात निरीक्षक सुनील धीमान ने बताया कि डेढ़ साल बाद सभी ट्रेनों के संचालन की टाइम टेबिल जारी कर दिया गया है। जल्द की जनता एक्सप्रेस, हरिद्वार-दिल्ली समेत पांच छह ट्रेनों के संचालन होने की संभावना है। जिससे दिल्ली, सहारनपुर, हरिद्वार जाने वाली यात्रियों को सुविधा मिल सकेगी।