फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौसाना-थानाभवन मार्ग में गड्ढे देख मंडलायुक्त नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
चौसाना-थानाभवन मार्ग में गड्ढे देख मंडलायुक्त नाराज
विज्ञापन

शामली। सांसद आदर्श ग्राम योजना में चयनित ग्राम दथेड़ा में मंडलायुक्त ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और अधिकारियों की बैठक लेकर विकास कार्यों की समीक्षा की। चौसाना-थानाभवन मार्ग की बदहाल स्थिति को देखकर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को फटकार लगाते हुए गड्ढे भरवाने के निर्देश दिए। नलकूप रीबोर योजना में रीबोर कराए गए नलकूपों की कमेटी गठित कर जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन

शनिवार को मंडलायुक्त एवी राजमौलि सांसद प्रदीप चौधरी द्वारा आदर्श ग्राम योजना में चुने गए गांव दथेड़ा के खेल मैदान पर पहुंचे। विकास कार्यों की समीक्षा में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को फटकार लगातेे हुए चौसाना-थानाभवन मार्ग को गड्ढामुक्त कराने के आदेश दिए। पेयजल प्रदूषित होने की शिकायत पर अधिशासी अभियंता को स्कूल के हैंडपंप से पानी मंगाकर पीकर देखने और जांच कराने के निर्देश दिए। नलकूप रीबोर योजना में रीबोर कराए गए नलकूपों की जांच कराने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने राशन डीलर द्वारा कम राशन देने की शिकायत की। मंडलायुक्त ने एसडीएम को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। आधार कार्डों से वंचित लोगों के कैंप लगाकर कार्ड बनवाने को कहा। मंडलायुक्त ने कहा कि वह प्रतिमाह समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें