शामली पुलिस लाइन में पुलिस कर्मियो की बैठक लेते एएसपी ओपी सिंह
- फोटो : SHAMLI
महिलाओं को स्वाभिमान, सम्मान के प्रति करें जागरूक
शामली। अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने बीट महिला आरक्षियों से कहा कि मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं केे सशक्त बनाने के लिए स्वाभिमान और सम्मान के जागरूक किया जाए।
बृहस्पतिवार रात पुलिस लाइन में आयोजित कार्यशाला में बीट महिला आरक्षियों को एएसपी ओपी सिंह ने प्रशिक्षण दिया। एएसपी ने महिला पुलिसकर्मियों को बीट के कर्त्तव्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वे अपने बीट क्षेत्र में अपराध पीड़ित महिलाओं से संपर्क कर उन्हें स्वाभिमान एवं सम्मान के प्रति जागरूक करें। महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी देकर अत्याचार, उत्पीड़न के विरुद्ध आवाज उठाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के प्रति जागरूक करें। आकस्मिक जरूरत पड़ने पर जनसेवा संबंधी मोबाइल नंबरों की जानकारी दी जाए।
एएसपी ने कहा कि महिला और बच्चियों के साथ मृदु व्यवहार रखें और किसी भी दशा में संयम न खोएं, क्योंकि पीड़ित महिला या बच्ची के साथ उनके व्यवहार, कुशलता उनका हौसला बढ़ाती है। इस अवसर पर महिला थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज चौधरी समेत सभी थानों के प्रभारी और पुलिस लाइन के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।